{"_id":"5948252c4f1c1b69468b47ba","slug":"51497900332-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत में उठाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत में उठाईं समस्याएं
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गागंज। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (अवध) की महापंचायत सोमवार को दुर्गागंज बाजार में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने राज्यपाल को संबोधित 27 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को भेजा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आरएल सिंह (ओला) की अध्यक्षता में हुई पंचायत में किसानों ने सड़कों का मुद्दा उठाया। कहा कि सरकार ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने की घोषणा की थी, लेकिन जिले में 99 फीसदी जर्जर सड़कें जस की तस हैं। दुर्गागंज-कुढ़वा-वारी मार्ग का हवाला देते हुए कहा कि यह पूरी सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इसी तरह किसानों की कर्जमाफी और किसानों को तीन हॉर्स पावर तक बिजली कनेक्शन मुफ्त देने समेत कई मांगें उठाईं। इसमें सुरियावां को तहसील बनाने का मुद्दा भी शामिल रहा।