फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   513 adolescents got immunization done at nine centers

नौ केंद्रों पर 513 किशोरों ने करवाया टीकाकरण

Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
513 adolescents got immunization done at nine centers
कोरोना को मात देने के लिए टीकाकरण अभियान जोरों पर है। सोमवार को 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए टीकाकरण की शुरुआत हुई। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल समेत नौ स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोरों समेत कुल 12936 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 1000 लक्ष्य के मुकाबले 513 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगी। किसी भी केंद्र पर कोई परेशानी पेश नहीं आई। युवाओं ने कहा कि उन्होंने टीकाकरण करा लिया। लेकिन इसके बाद भी वह सोशल डिस्टेसिंग और कोविड नियमों का पालन करेंगे।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से किशोर उत्साह के साथ अपने अभिभावकों के साथ वैक्सीन लगवाने स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी उनमें उत्साह चरम पर था। बूथों पर पहुंचकर उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ली। इस दौरान कई किशोरों ने अपने वैक्सीनेशन की सेल्फी भी ली और उसे सोशल मडिया पर सेल्फी विद वैक्सीन का स्टेटस भी अपलोड किया। कोविड वैक्सीन लेने के लिए सभी केंद्रों पर किशोरों और युवाओं की भीड़ रही। सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में पहला टीका देवाशीष भरद्वाज ने लगवाया। कहा कि टीका हमारी सुरक्षा के लिए। लिहाजा सभी किशोर इसे लगवाएं और कोरोना जैसी घातक बीमारी से सेफ हो जाएं। महाराजा चेत सिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर के साथ ही महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई, सुरियावां, अभोली, डीघ, गोपीगंज और नई बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग बूथ बनाकर किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया है कि सोमवार को 166 केंद्रों पर 21000 लक्ष्य के मुकाबले 12936 लोगों ने वैक्सीन लगवाई । इसमें 8206 लोगों को प्रथम डोज जबकि 4730 लोगों को दूसरी डोज ली । टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोनारोधी टीकाकरण 15 जनवरी 2021 शुरू हुआ था। शुरूआती दौर में फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्यकर्मी और उसके बाद बुजुर्ग, बीमार, 45 साल से अधिक और 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को चरणबद्ध तरीके से वैक्सीन लगाई गई। विशेषज्ञों ने कोरोना के नए वैरियंट में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई थी जिसको देखते हुए 15 से 18 साल वर्ग के किशोर, युवाओं को वैक्सीन लगाने की शुरूआत सोमवार से की गई है। कुल एक लाख 10 हजार छह सौ 90 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। 15 जनवरी तक सभी किशोरों को वैक्सीन लगाने की समय सीमा तय की गई है।

कोट
नौ केंद्रों पर किशोरों को वैक्सीन लगाई गई । किसी को कोई भी समस्या नहीं है। सभी स्वस्थ है। वैक्सीन लगवाने के लिए किशोरों में उत्साह दिखा। -डॉ. एसके चक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
इन जगहों पर किशोरों को लगा वैक्सीन
स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्य लगा वैक्सीन
औराई सीएचसी 100 59
भदोही सीएचसी 100 50
नईबाजार पीएचसी 100 30
भदोही एमबीबीएस 100 40
डीघ सीएचसी 100 15
गोपीगंज सीएचसी 100 95
ज्ञानपुर एमसीएस 100 114
सुरियावां सीएचसी 200 30
दुर्गांगंज सीएचसी 100 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed