{"_id":"62474d1da1fdde687500624e","slug":"50-thousand-population-waiting-for-health-facilities-bhadohi-news-vns6461307101","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। जिले की पश्चिमी सीमा पर स्थित सीमावर्ती बाजार अभियां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की आवाज उठने लगी है। प्राथमिक उपचार के लिए लोगों को आठ से 10 किमी दूर सीएचसी सुरियावां आना पड़ता है। इमरजेंसी में नीम-हकीम और झोलाछाप के पास जाना लोगों की मजबूरी हो जाती है।
सुरियावां ब्लॉक का एक बड़ा क्षेत्र जौनपुर जिले से सटा है। पश्चिमी छोर पर अभियां बाजार जिले का अंतिम छोर है। आसपास के सटे 15 से 20 गांव जबकि जौनपुर के 25 से अधिक गांव के लोगों को बीमार होने पर इलाज के लिए या तो जौनपुर जिले के बरसठी या भदोही के सुरियावां सीएचसी जाना पड़ता है। नई सरकार बनने पर लोगों की उम्मीदें एक बार फिर बलवती होने लगी है। सुरियावां सीएचसी से करीब आठ से 10 किमी पश्चिम में स्थित अभियां क्षेत्र में पीएचसी स्थापना की मांग जोर पकड़ने लगी है।
जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह, रमेश शुक्ला, मनोज शुक्ला, नेमधर दुबे, पूर्व प्रधान संतोष मिश्र, शैलेश शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, छेदीलाल, रामकरन पाल, रामधनी विश्वकर्मा ने कहा कि अभियां से आठ किमी परिक्षेत्र में एक भी सरकारी अस्पताल नहीं है। एएनएम सेंटर की हालत दयनीय हो चुकी है। कीर्तिपुर, चकजीतराय, हरिपुर, कंती रामपुर, अभियां, पूरे खुशहाल, निदिउरा, पूरे मनोहर, गहोरवां, तुलापुर बहुदरान सहित 15 से अधिक गांव है जबकि जौनपुर के 15 से 20 गांव भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि 50 हजार की आबादी का केंद्र अभियां बाजार है, लेकिन यहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है। सुरियावा के उत्तर हरिहरपुर, करियावं और मोढ़ जबकि दक्षिण में महजूदा, कसियापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव शासन में लंबित है। स्वीकृत मिलने पर सुविधाएं बेहतर की जाएगी।