फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 thousand people of two dozen villages waiting for health facilities

Bhadohi News: स्वास्थ्य सुविधा के इंतजार में दो दर्जन गांव की 50 हजार जनता

Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
50 thousand people of two dozen villages waiting for health facilities
ऊंज। प्रयागराज की सीमा से सटे ऊंज क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के करीब 50 हजार आबादी के इलाज का बंदोबस्त नहीं हैं। इन गांवों में न तो कोई पीएचसी है और न ही कोई हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं। रात को किसी को प्रसूता को दर्द हो सीएचसी गोपीगंज व डीघ जाना पड़ता है। दोनों सात से 15 किलोमीटर की दूरी पर हैं।
विज्ञापन


ऊंज क्षेत्र के करीब 20 से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। कुरमैचा, बनकट खास, सीकी चौरा, कला चौरा, भैरवपुर, कुबी हरदोपट्टी, सुबरी, मुगरी, पूरेभान, मोहनपुर, बरईपुर, बेलहआ, कुरेनगरी आदि गांव में 50 हजार की आबादी रहती है। इनको इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीण रविकांत बिंद, रामविलास यादव, श्यामधर यादव, प्रभा शंकर बिंद, धनी शंकर बिंद ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ या गोपीगंज जाना पड़ता है। गर्मी में दिक्कते नहीं होती है लेकिन बारिश और जाड़े के मौसम में रात में मरीज को ले जाने में दिक्कत होती है। इलाके में स्वास्थ्य केंद्र की मांग लंबे समय से की जा रही है। लोगों ने कई बार सांसद व विधायक से गुहार लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed