फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 percent shops opened on first day

पहले दिन खुलीं 50 फीसदी दुकानें

Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
50 percent shops opened on first day
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में एहतियात के साथ खुले कालीन नगरी के बाजार में मंगलवार को रौनक कम रही। पहले दिन 50 फीसदी के आसपास ही दुकानें खुलीं। कहीं स्टॉफ नहीं था तो किसी दुकानदार का पूरा दिन साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में निकल गया। तमाम दुकानदारों ने स्वत: ही दुकानें खोलना मुनासिब नहीं समझा। माना जा रहा है कि पूरी दुकानें खुलने का सिलसिला धीरे-धीरे गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

कोविड-19 वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर 23 मार्च से घोषित लॉकडाउन के चलते व्यापार और व्यापारियों की आर्थिक हालत बिगड़ने लगी थी। इसके निमित्त व्यापारी संगठनों ने पिछले कुछ दिनों से बाजार खोलने की मांग शुरू कर दी थी। इस पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में गठित प्रशासन की जिलास्तरीय समिति ने सोमवार को अलग-अलग दुकानें खोलने का समय अलग निर्धारित कर दिया।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा के जरूरी मानकों का ध्यान रखने की हिदायत के साथ मंगलवार से दुकानें खोलने का निर्देश जारी कर दिया गया। मंगलवार को बाजार खुले तो जरूर, मगर सभी दुकानें नहीं खुलीं। लगभग आधे प्रतिष्ठान और दुकानों के शटर गिरे रहे। किराना, मोबाइल, स्टेशनरी, लोहे, कपड़े आदि की दुकानें तो खुलीं, लेकिन मिठाई, नाश्ता आदि की ज्यादातर दुकानें नहीं खुलीं। ज्ञानपुर के मिठाई व्यवसायी रवि मोदनवाल ने कहा कि दुकानें खोलने का निर्देश तो दे दिया गया है, लेकिन लॉकडाउन के चलते बाजार में ग्राहक ही नहीं निकल रहे हैं तो किसके लिए दुकान खोली जाए। इसलिए लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक सीमित समय तक के लिए ही दुकान खोलने की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गारमेंट व्यवसायी पुष्पेंद्र जायसवाल सोनू ने कहा कि पहले दिन ग्राहकों की आमद बेहद कम रही। अभी ज्यादातर लोगों को बाजार खुलने की जानकारी ही नहीं है। या है भी तो लॉकडाउन में वे पुलिस के डर से बाहर निकलने में संकोच कर रहे हैं। कुछ ऐसी ही हालत गोपीगंज, भदोही और घोसिया, सुरियावां आदि नगरों की भी रही। दूसरी ओर जिला प्रशासन का मानना है कि जरूरी मानकों का ध्यान रखते हुए ही खरीदारी करनी है।
सड़कों पर बढ़ी चहल-पहल, सोशल डिस्टेंसिंग भी टूटी
लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद मंगलवार को भदोही जिले की सड़कों पर चहल-पहल बढ़ गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का मानक कई दफा दरकिनार भी होता दिखाई दिया। कुछ दुकानदारों ने इसके पालन के लिए व्यवस्था कर रखी थी तो कई स्थानों पर लोग भीड़ लगाकर सामान आदि लेते दिखे। गोपीगंज की गल्ला मंडी में सुबह खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ से जाम की स्थिति बन गई। दुकानों के आगे गाड़ियों की बेतरतीब पार्किंग और बड़े वाहनों के प्रवेश से कुछ देर के लिए आवागमन ठहर सा गया। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का मानक टूटता दिखा।

इनसेट
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि बाजार खुल गए हैं। लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए बाजार जाकर जरूरत के सामान खरीद सकते हैं। अनावश्यक ढंग से भीड़ लगाकर लोग न निकलें तो सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed