फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   5.50 crore tax arrears on 1325 vehicles

1325 वाहनों पर 5.50 करोड़ टैक्स बकाया

Sat, 02 Jul 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
5.50 crore tax arrears on 1325 vehicles
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में 1325 वाहन स्वामी परिवहन विभाग का करीब पांच करोड़ 50 लाख रुपये टैक्स दबाए बैठे हैं। इसमें ढाई करोड़ से अधिक रकम सिर्फ जुर्माने की है। एकमुश्त समाधान योजना वाहन स्वामियों को काफी राहत देगी। ओटीएस में भुगतान न करने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी भेजने की तैयारी की गई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में वैसे तो ढाई लाख वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 11 हजार से अधिक व्यावसायिक वाहन जैैसे बस, मैजिक, ऑटो, ट्रक, डीसीएम आदि का टैक्स जमा करने के लिए वाहन स्वामी कत्तई गंभीर नहीं हैं। विभाग ने बकाए को लेकर रिकार्ड खंगाला तो बड़ी संख्या में ऐसे वाहन सामने आए हैं जिन पर करोड़ों रुपये का बकाया है। एआरटीओ अरुण कुमार ने बताया कि 1325 व्यावसायिक वाहन ऐसे हैं, जिन पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। पूर्व में कई बार विभाग की ओर से वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया, लेकिन वह बकाए की रकम नहीं जमा किए। बताया कि वाहन स्वामियों के सहूलियत के लिए एकमुश्त समाधान योजना की शुरुआत की गई है। इसमें जुर्माने की रकम शत प्रतिशत माफ की जाएगी। वाहन स्वामी को सिर्फ टैक्स की रकम जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि ओटीएस में यदि वाहन स्वामी बकाए की रकम जमा नहीं करेंगे तो आरसी जारी कर वसूली होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed