फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   49 thousand candidates will appear in the board exam

बोर्ड परीक्षा में 49 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

Tue, 01 Mar 2022 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
49 thousand candidates will appear in the board exam
विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही बोर्ड परीक्षा की तिथि तय हो जाएगी। इसको लेकर जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 49 हजार विद्यार्थी 90 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। कक्ष निरीक्षकों के चयन के लिए शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर मांगा गया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हर साल फरवरी-मार्च में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराई जाती है। कोरोना संक्रमण के कारण वर्ष 2021 में परीक्षा नहीं हो सकी थी। सभी तैयारी धरी की धरी रह गई। इसके चलते हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को प्रमोट किया गया था। कोरोना की दूसरी लहर स्थिर होने के बाद स्कूलों में कक्षाएं शुरू हो गईं। बीते साल 10 नवंबर तक माध्यमिक एवं इंटर कॉलेजों की ओर से जरूरी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गईं। उसी के आधार पर 10 जनवरी को 75 केंद्रों का निर्धारण किया गया। हालांकि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए बाद में केंद्रों की संख्या 90 कर दी गई। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 26 हजार 111 और इंटरमीडिएट के 22 हजार 503 परीक्षार्थी शामिल होंगे। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। स्कूलों से बोर्ड की वेबसाइट पर शिक्षकों की सूची मांगी गई है। जिसमें ऑनलाइन ही कक्ष निरीक्षकों का चयन होना है। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने बताया कि परीक्षा की तैयारी चल रही है। विधानसभा चुनाव के बाद परीक्षा की तिथि तय होने पर कक्ष निरीक्षकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। ज्ञात हो, वर्ष 2021 में कुल 53 हजार 266 परीक्षार्थी थे, जबकि 2020 की बोर्ड परीक्षा में कुल 54,455 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed