{"_id":"68b5fcaf11ae3c5cbd0074e9","slug":"4710-opd-700-typhoid-patients-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-131171-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 4710 की ओपीडी, टाइफाइड के 700 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 4710 की ओपीडी, टाइफाइड के 700 मरीज
विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी मरीजों की लंबी लाइन। संवाद
ज्ञानुपर। मौसमी उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल और एमबीएस समेत सभी छह सीएचसी पर 5710 मरीजों की रिकाॅर्ड ओपीडी हुई। अस्पतालों में 60 फीसदी मरीज अकेले वायरल फीवर के पहुंचे।
वहीं हर अस्पताल पर लगभग हर गांव से दो से तीन मरीज टाइफाइड के पहुंचे। सोमवार को सभी अस्पतालों में टाइफाइड के 700 मरीज पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकतर मरीजों में बदन दर्द, कमजोरी जैसे लक्षण दिख रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि तीन दिनों तक कंपकंपी और तेज बुखार टाइफाइड व मलेरिया के लक्षण हो सकते हैं। इस समय तापमान का उतार-चढ़ाव है और बारिश का सीजन है।
विज्ञापन
जिले में बीते 10 दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ा है। सोमवार को जिला अस्पताल, सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल और भदोही एमबीएस सहित छह सीएचसी दुर्गागंज, भदोही, गोपीगंज, डीघ, औराई, सुरियावां केंद्र पर मौसमी बीमारियों पर पड़ताल में बड़ी संख्या में मरीज सामने आए।
सभी अस्पताल मरीजों से पटे नजर आए। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय ओपीडी में 60 फीसदी मरीज वायरल बुखार, सर्दी जुकाम के पहुंचे रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को पर्ची काउंटर पर 70 मीटर तक, दवा काउंटर पर 100 से 120 मीटर तक मरीजों की लाइन लगी रही। मरीजों को चिकित्सक से मिलकर परामर्श लेने में तीन से चार घंटे लग गए।