फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   46.55 percent children took polio dose

46.55 फीसदी बच्चों ने ली पोलियो की खुराक

Sun, 20 Mar 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
46.55 percent children took polio dose
पल्स पोलियो के तहत रविवार को जिले में 46.55 फीसदी बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक दी गई। दो लाख 77 हजार की तुलना में एक लाख 27 हजार बच्चों को दवा पिलाई गई। 25 मार्च तक चलने वाले अभियान के दौरान टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बच्चों को दवा पिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने पोलियो खुराक की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि अभिभावक अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक जिम्मेदारी पूर्वक पिला दें तो जीवन पर्यंत उस बच्चे को पोलियो की समस्या नहीं होगी। अगर एक भी बच्चा छूटेगा तो अभियान सफल नहीं हो पाएगा। सीएमओ समेत स्वास्थ्य अधिकारियों ने क्षेत्र के बूथों का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. संतोष चक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां पर जिलाधिकारी की पांच साल से कम उम्र की बेटी को भी पोलियो की खुराक दी गई। सीएमओ ने बताया कि बच्चों को घर-घर जाकर टीम 25 मार्च तक दवा पिलाएगी। जो बच्चे मुहिम में पोलियो का खुराक लेने से वंचित रह जायेंगे, उन्हें 28 मार्च को पिलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि दो लाख 77 हजार 172 बच्चों को दवा पिलाने के लिए लक्ष्य है। पहले दिन एक लाख 27 हजार बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed