{"_id":"68190b280cffb2f0b603f36a","slug":"438-get-fodder-sown-in-pastures-dm-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-125735-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"438 चरागाह में चारे की बुआई कराएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
438 चरागाह में चारे की बुआई कराएं : डीएम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर कृषि, उद्यान, गौ आश्रय स्थल पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इसमें प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की सराहना करते हुए इसको बढ़ाने पर बल दिया गया।
डीएम ने जिले में चिन्हित 438 चारागाह में हरे चारे की बुआई कराने का निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया। कहा कि गोवंशों के लिए हरे और पौष्टिक चारे, साईलेज आहार की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए। हर ब्लॉक में कम से कम एक वृहद गो संरक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए एक हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत चिन्हित ग्रामीण परिवारों में कुपोषित परिवार को गो आश्रय से दूध देने वाली या गाभिन गाय उपलब्ध करना, गो आश्रय से संबंधित नामित नोडल अधिकारी की निरीक्षण रिपोर्ट दिया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने अंडा उत्पादन, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, मोबाइल बेटनरी यूनिट टोल फ्री नम्बर-1962, कुक्कुट पालन आदि पर बल दिया।
प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम )सोलर पंप योजना में अधिक आवेदन कराने पर बल दिया। डीघ उपरवार, कॉवल आदि क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के कार्यो की सराहना किया।
उप निदेशक को निर्देश दिया कि ऐसे किसानों को मास्टर ट्रेनर बनाकर अन्य किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने मिलेट्स अनाजों को बढ़ावा देने के लिए उपनिदेशक को मोटे अनाज सावां, कोंदो, रागी, ज्वार, बाजार आदि की मिलेट्स अनाजों को दैनिक खान-पान में शामिल करने के लिए प्रेरित करे।
मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद आदर्श ने गाव में तालाबों का 10 वर्षीय पट्टा आवंटन की प्रगति, मत्स्य बीज वितरण, सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना, निषाद राज बोर्ड सब्सिडी योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना आदि की प्रगति रिपोर्ट सौंपी।