फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   42.50 lakh scam in Kisan Samman Nidhi

किसान सम्मान निधि में 42.50 लाख का घपला

Tue, 26 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
42.50 lakh scam in Kisan Samman Nidhi
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। विभागीय जांच में 450 ऐसे लाभार्थी सामने आए हैं, जिनके पास एक धूर खेत नहीं है, लेकिन वे योजना की पांच-पांच किस्तें प्राप्त कर लिए हैं। विभाग ने वेबसाइट से उन्हें डिलीट कर रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी है। उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू हुई। लोकसभा चुनाव के कारण शुरुआती दौर में आनन-फानन में आवेदन जमा किए गए। पहले चरण में एक लाख 20 हजार किसानों ने आवेदन किया। 90 हजार से अधिक लाभार्थियों के खाते में दो-दो हजार की पहली किस्त भेजी गई। दूसरी, तीसरी और चौथी किस्त आने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर कृषि दफ्तर में शिकायतें आनी शुरू हुईं।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन मिलने पर कृषि विभाग की ओर से जांच शुरू की गई, जिसमें 450 ऐसे लाभार्थी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेते मिले, जिनके पास एक धूर भी जमीन नहीं है। राजस्व कर्मियों और कृषि विभाग के कर्मियों से तालमेल बनाकर आवेदन कर सभी योजना का लाभ ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला सामने आने पर विभाग की ओर से ऐसे लाभार्थियों का नाम सूची से डिलीट किया गया, लेकिन तब तक प्रत्येक को दो-दो हजार की पांच किस्त यानी 10 हजार सरकार को चपत लगा चुके थे। जिले में पंजीकृृत एक लाख 87 हजार किसानों की बजाए अब तक योजना के लिए एक लाख 91 हजार लोगों ने पंजीयन कराया है। एक लाख 54 हजार किसानों को योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि 25 से 35 हजार किसान तकनीकी खामियों के कारण चक्कर लगा रहे हैं। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह ने कहा कि जांच में 450 ऐसे लाभार्थी मिले हैं, जिनके पास जमीन नहीं थी। उन्हें विभागीय सूची से हटाया जा रहा है। सभी को रिकवरी नोटिस भेजा जा रहा है।

अभोली विकास खंड के सदौपुर गांव निवासी त्रिपुरारी शुक्ला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर किसान सम्मान निधि में धांधली का आरोप लगाया है। कहा कि गांव के तीन से चार व्यक्ति बिना जमीन के योजना का लाभ ले रहे हैं। डीएम ने अपर एसडीएम को जांच कर आख्या देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed