फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नाम शुद्धि को लेकर प्रशासन गंभीर

नाम शुद्धि को लेकर प्रशासन गंभीर

Tue, 19 Mar 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
नाम शुद्धि को लेकर प्रशासन गंभीर

विज्ञापन
भदोही। जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने को गंभीर है। तहसील प्रशासन को सख्त निर्देश दिया गया है कि मतदाताओं के नाम अशुद्ध न हों। सोमवार को तहसील सभागार में बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ हुई बैठक में प्रारूप 6 को सही करने और नाम सुधार करने पर विशेष जोर दिया गया।

तहसीलदार भगवान दास गुप्ता ने सभी को निर्देशित किया कि नये नाम जोड़ने में इस बात का ध्यान रहे कि नाम शुद्ध हो क्योंकि अब शुद्धि के अवसर नहीं हैं। बीएलओ के बाद सुपरवाइजर प्रारूप 6 का सत्यापन करेंगे तब सूची में नाम जाएगा। ऐसे में यदि कोई त्रुटि होती है तो बीएलओ और सुपरवाइजर को जिम्मेदार माना जाएगा। तहसीलदार ने सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि दिव्यंागों ने नाम सूची के अनुसार शामिल किया जाए। नाम शामिल करने के बाद उनके एपिक क्रमांक के साथ रिपोर्ट जमा करें। बैठक में कामेश्वर मिश्रा, प्रिया नंद श्रीवास्तव, राहुल, अजय यादव, सत्यवीर सरोज, सुशील, कमलेश सरोज, श्रीनाथ बिंद, जेपी सिंह, सुमित प्रजापति, नीलम देवी, कमला देवी, कृपाशंकर, धर्मेंद्र, प्रसन्न, अजय दूबे, पूजा सिंह, रक्षा सिंह, फूलवासी बिंद, कुसुम देवी, प्रेमशंकर रजक, शरद बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed