फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मतदान का अधिकार मिलने से बेहद उत्साहित है युवा

मतदान का अधिकार मिलने से बेहद उत्साहित है युवा

Sun, 17 Mar 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
मतदान का अधिकार मिलने से बेहद उत्साहित है  युवा

विज्ञापन
मतदान करने को लेकर उत्साहित हैं पहली बार वोटर बने युवा
कहा जिम्मेदार नागरिक होने का हो रहा आभास, विकास के मुद्दे पर करेंगे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। पहली बार मतदान का अधिकार हासिल करने वाले युवाओं में मतदान की उत्सुकता अभी से परवान चढ़ने लगी है। इसे लेकर वह खासे उत्साहित और सजग दिख रहे हैं। हालांकि नया वोटर जाति-पात से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर अपना वोट करना चाहता है।
अमर उजाला से बातचीत में युवाओं ने जमकर रायशुमारी की। कहा कि पहली बार लोकतंत्र में जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला है। उसे हर हाल में बेहतर तरीके से निभाएंगे।
विज्ञापन

--
पहली बार मिले मताधिकार का प्रयोग पूरी संजीदगी से करुंगी। जिले में उच्च शिक्षा का स्तर खराब है। वह ऐसे उम्मीदवार को अपना वोट देना चाहूंगी, जिसकी पार्टी के घोषणा पत्र में उच्च शिक्षा प्राथमिकता पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेया मालवीय
-
इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी प्रतिभागिता से उत्साहित हूूं। अच्छा लग रहा है कि मुझे इस बार चुनाव में मतदान का अवसर मिलेगा। इस जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता से निभाने का प्रयास करूंगी।
नीलम पाल
-
मतदान का अधिकार मिलने से देश का एक जिम्मेदार नागरिक होने का एहसास हो रहा है। इसलिए हम अपने मताधिकार का प्रयोग बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की समस्या के खिलाफ करना चाहेंगे।

चंद्रशेखर
-
इससे पहले घर के बड़ों से मतदान के महत्व के बारे में जानकारी लेता था। अब हमें खुद मतदान का अधिकार मिला है, इससे बेहद खुशी हो रही है। मैं पूरी ईमानदारी के साथ अपना वोट ईमानदार और स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को देना पसंद करूंगा।
जयशंकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed