फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चाय की दुकानों पर जीत-हार का लग रहा दांव

चाय की दुकानों पर जीत-हार का लग रहा दांव

Thu, 14 Mar 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
चाय की दुकानों पर जीत-हार का लग रहा दांव

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही क्षेत्र की फिजा सियासी होने लगी है। नगर की अड़ियों से लेकर चाय-पान की दुकानों तक पर प्रत्याशियों के चयन से लेकर जीत-हार पर दांव तक लगने लगे हैं।
हर तरफ सिर्फ चुनावी चर्चा हो रही है। प्रत्याशियों की जीत-हार पर गर्मागर्म बहसबाजी में सरकार बनने और बिगड़ने लगी है। कहीं-कहीं तो प्रत्याशियों की जीत और हार को लेकर लोग आपस में उलझते भी दिख जा रहे हैं। बुधवार को कुछ ऐसा ही नजारा हरिहरनाथ धाम के समीप चाय की दुकान पर दिखा। सुबह सात बजे का समय और चाय के शौकीनों का जमावड़ा। कुल्हड़ की चाय की चुस्कियों के साथ ज्ञानपुर नगर की हृदयस्थली पर राजनीतिक मंथन रास्ते से आने जाने वालों को भी आकर्षित करता रहा।
विज्ञापन

करीब 10 की संख्या में खड़े लोगों में खड़े एक नागरिक ने चुनावी चर्चा छेड़ दी। बोले केंद्र में मोदी जैसे नेता की अभी जरूरत है। ‘टिकटवा में फेर बदल होई जात त काम बन जात’। तभी दूसरा युवक तपाक से बोल पड़ा गठबंधन कम मजबूत ना बा। अबकी बार कउनऊ लहर काम न करी। यही हाल मंदिर से सटे गुड्डू चाय की दुकान का भी रहा। यहां भी खड़े युवा और अधेड़ सिर्फ चुनावी चर्चा में ही मगन दिखे। भाजपा के कमल खिलावे के बा त मजबूत प्रत्याशी उतारे के पड़ी। इसी तरह गठबंधन और भाजपा के समर्थक अपनी-अपनी जीत के दावे करने से पीछे नहीं हट रहे थे। भाजपा समर्थकों को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चलने का यकीन है तो गठबंधन के समर्थक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों के साथ जातीय गणित से जीत मानकर चल रहे हैं। जीत-हार का ऊंट किस करवट बैठेगा, यह तो समय बताएगा, लेकिन चाय-पान की दुकानों पर अपने-अपने पसंद के नेताओं की ताजपोशी होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed