{"_id":"5c801347bdec2213f80151b7","slug":"41551897415-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग ने चलाया अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। शासन द्वारा बिजली बकाएदारों के लिए चलाई गई सरचार्ज समाधान योजना 25 मार्च तक बढ़ा दी गई है। योजना में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभान्वित कराने पर शासन से विद्युत अधिकारियों पर काफी दबाव है। इसके चलते विद्युत अधिकारी कार्यालयों में न बैठ कर शहर में जांच करने के साथ साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
बुधवार को चलाए गए अभियान में विभागीय अधिकारियों ने 42 बड़े बकाएदारों के जहां कनेक्शन काटे वहीं 3.50 लाख रुपये के बकाया वसूली की। इस दौरान एक दर्जन उपभोक्ताओ ने समाधान योजना में पंजिकरण भी कराया। विद्युत टीम नई बाजार, मर्यादपट्टी, नूरखांपुर, बाजार सलाबत खां, आलमपुर, बाजार सरदार खां, चौरी रोड आदि क्षेत्रों में गई और लोगों को लोगों को समाधान योजना में पंजिकरण न कराने वालों को आगाह किया। चेतावनी दी गई कि यदि ठूट के बाद भी बकाया भुगतान नहीं किया तो योजना समाप्त होने के बाद कार्रवाई अभियान चलाया जाएगा।
अभियान से बकाएदारो में हड़कंप की स्थिति रही। एसडीओ गोविंद प्रसाद ने बताया कि नगर में 1100 उपभोक्ताओं के यहां 10 हजार रुपये से अधिक बकाया है। सरचार्ज समाधान का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 25 मार्च है। अभियान में जेई धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद यादव, रामबहादुर भारती, नेहाल खां, पवन कुमार आदि रहे।