{"_id":"5c2ba8f7bdec2256ee323e41","slug":"41546365175-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार कर रहे मुरलीधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार कर रहे मुरलीधर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कौलापुर। अंतर्राष्ट्रीय धावक एवं बीएसएफ के सेवानिवृत्त कमाडेंट मुरलीधर बिंद जिले में युवा खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार कर रहे हैं। वह मिनी स्टेडियम चकमानधाता में प्रतिदिन अलग-अलग खेल में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण देते हैं। अब तक गांव से कई खिलाड़ी नेशनल स्तर पर पदक जीत चुके हैं साथ ही पुलिस और सेना में नौकरी कर रहे हैं।
बीएसएफ में सबसे कम लंबाई के बीएसएफ कमांडेंट रहे मुरलीधर मदनपुर गांव के निवासी हैं। देश के लिए कांस्यं पदक जीतने वाले मुरलीधर का चयन बीएसएफ के लिए हुआ था। देश की सेवा करने के बाद अब वह युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के काम में जुट गए हैं। मैराथन विजेता मुरलीधर बिंद राजपूत ढाबा के बगल मैदान पर अब सुबह- सुबह अपना सारा काम छोड़कर बच्चों को स्पोर्ट के लिए तैयार करने के लिए पहुंच जाते है। खिलाड़ी उनके बताए टिप्स को फॉलो करने लगते है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उनसे प्रशिक्षण लिया। इस मौके पर खिलाड़ी शिवानी, सोनी, संदीप, सुरेश, राहुल, गुड़िया, हृदय, सिमरन आदि मौजूद रहे।