{"_id":"5bfd89c0bdec2241af66593a","slug":"41543342528-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान भोलेनाथ मंदिर का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान भोलेनाथ मंदिर का शिलान्यास
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। नगर के मामदेवपुर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ के मंदिर का मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोचारण के बीच भूमि पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मोहल्ले के भज्जन प्रसाद ने बताया कि मंदिर निर्माण के जरिये गांव में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने पालिकाध्यक्ष के शिलान्यास कराने के निर्णय के बाद दोपहर एक बजे पहुंचे पालिकाध्यक्ष का लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया। फावड़ा चलाकर शिलान्यास करने के बाद उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण धर्म का काम है। इसमें वह हर प्रकार से सहयोग करेंगे। पूजन अर्चन और शिलान्यास करने पहुंचे पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि संकट हरण भगवान शंकर सबके पालनहार हैं और सृष्टि के रचयिता हैं। इस मौके पर हुए भूमिपूजन में विनीत बरनवाल, आशीष जायसवाल, दिलीप जायसवाल, गुड्डू सरोज, प्रभु सेठ, ओमप्रकाश सरोज, रामाशीष सरोज, बब्बू सरोज, दयाशंकर सरोज, भुल्लू प्रसाद, सभाजीत सरोज, प्रताप सरोज, सुभाष सरोज, विनोद, रामधनी सरोज, राहुल कश्यप आदि उपस्थित रहे।