{"_id":"5a15c93a4f1c1b76678bce84","slug":"41511377210-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को धोखा देकर भाजपा ने पाई सत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को धोखा देकर भाजपा ने पाई सत्ता
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
अहमद हसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही।
सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विधान परिषद में नेता विरोधी दल अहमद हसन ने कहा कि जनता को गुमराह करने और धोखा देकर सत्ता पाने वाली भाजपा से कोई उम्मीद न करें। वह नफरत फैला कर राज करना चाहती है। अगर उसे कुछ करना होता तो आठ महीने में काफी कुछ दिखा चुकी होती। उन्होंने बसपा को मक्कार पार्टी करार देते हुए कहा कि उसे वोट देकर आप भाजपा को मजबूत करेंगे।
वह बुधवार को दोपहर अंबर नीम मैदान पर सपा प्रत्याशी हसनैन अंसारी के समर्थन में चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को हल्के में न लें। यह मामूली होता तो मुख्यमंत्री दिन-दिन भर शहरों की गलियों की खाक न छानते। कहा कि सपा शासन में हमने अपने सभी वादे पूरे कर दिए थे। लेकिन, भाजपा सरकार असल मुद्दों पर ध्यान न देकर लोगों को धार्मिक आधार पर बांटकर सत्ता में बने रहना चाहती है। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं डीजल के अभाव में बंद पड़ी हैं। डायल-100 सेवा उद्देश्य से भटक गई है। भाजपा को उखाड़ फेंकने का यह अच्छा मौका है। उन्होंने बसपा पर भी निशाना साधा और उसे भाजपा का एजेंट बताया। कहा कि मायावती की ताकत खत्म हो चुकी है। वह कब भाजपा से समझौता कर लेंगी, कोई नहीं जानता। आपका एक-एक वोट कीमती है। सभा को गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक जाहिद बेग, कामिल अंसारी, शोभनाथ यादव, पन्नालाल यादव, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य आदि सपा नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मधुबाला पासी, अमजद अहमद, टोनी मंसूरी, राजकुमार यादव, मिंटू बेग, आदिल सिद्दीकी, भोला अंसारी, हाजी मुनीर अंसारी, अख्तर खां सहित काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।