{"_id":"5a10923c4f1c1b71548bde3f","slug":"41511035452-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना केंद्रो का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना केंद्रो का डीएम ने किया निरीक्षण
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/औराई। निकाय चुनाव की मतगणना को को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी समेत कई प्रशासनिक अफसरों की टीम मतगणना स्थलों पर पहुंची। स्ट्रांग रूम समेत अन्य कक्षों का अवलोकन किया। कक्षों में मिलने वाली कमियों को दुरूस्त कराने का निर्देश संबंधित एसडीएम और प्रधानाचार्य को दिया।
शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी विशाख जी, पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल, सीडीओ हरिशंकर सिंह, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर सुनील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ज्ञानपुर और गोपीगंज के मतगणनास्थल विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। डीएम ने स्ट्रांग रूम के एक-एक कक्ष का अवलोकन करने के बाद मतगणना कक्षों का जायजा लिया। प्रकाश की सुविधा, साफ-सफाई से लेकर अन्य खामियों को समय रहते दुरूस्त करने का निर्देश दिया। कहा कि मतदान से पूर्व ही सभी व्यवस्था को सुधार लिया जाए। जिससे मतगणना के दौरान किसी को कोई दिक्कत न हो। औराई संवाददाता के अनुसार, डीएम विशाख जी ने मतगणना स्थल औराई तहसील का निरीक्षण किया। यहां पर एसडीएम को मतपेटी रखने वाले स्ट्रांग रूम में व्याप्त कमियों को समय से सही कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।