{"_id":"5974ebd84f1c1b4d608b466b","slug":"41500834776-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम शिक्षक हैं, शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम शिक्षक हैं, शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। बेसिक शक्षा की तस्वीर बदलने के लिए शनिवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर में मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ डायट के प्रवक्ता डॉ. राजेश पांडेय, डभका के हेडमास्टर डॉ. मानिक चंद्र पाल और राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक अखिलेश यादव ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षकों ने बेहतर पठन-पाठन को लेकर कुछ नया करने की वकालत की। कहा कि पूर्व के वर्षों में बेसिक शिक्षा की तस्वीर में बदलाव हो रहा है। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन का प्रयास कर रहे हैं। कुछेक शिक्षक ही लापरवाही करते हैं जिनके चलते सभी शिक्षकों को उसी नजर से देखा जाता है। कई किताबें लिख चुके हेडमास्टर मानिक चंद्र पाल ने गीतों के माध्यम से लोगों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हम शिक्षक हैं, हम शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे। परिषद के नन्हें-मुन्नों की तक़दीर बदल देंगे। हम शिक्षक हैं, हम शिक्षा की तस्वीर बदल देंगे। हम आर्यभट्ट, वाराहमिहिर, राधाकृष्णन के अनुयायी है, गुरु वशिष्ठ, द्रोणाचार्य और चाणक्य की परछाई हैं । बीआरसी बीएल पाल, कुंदन राय, विनोद कुमार बिंद, गजेंद्र श्रीवास्तव ने भी पठन-पाठन में बदलाव की बात कही। आयोजन आशीष सिंह और संजय कुशवाहा ने किया। इस मौके पर संतोष सिंह, जय प्रकाश, विनोद पांडेय, यासमीन, अजहर, अरविंद पाल ,धीरज सिंह, विजय सिंह, ज्योति कुमारी आदि मौजूद रहे।