फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   41 newly infected were found, 20 became healthy

41 मिले नए संक्रमित मिले, 20 हुए स्वस्थ

Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
41 newly infected were found, 20 became healthy
कोरोना संक्रमण का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है। तीसरी लहर में बड़ी संख्या में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित हो रहे है। बुधवार को जिले में 41 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया है। वहीं 20 लोग स्वस्थ हुए। नए कोरोना के मरीज मिलने से अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 125 हो गई है। जो संक्रमित मिले हैं उनमें कुछ न्यायालय से जुड़े लोग और कुछ चिकित्सक भी हैं।
विज्ञापन

कालीन नगरी में कोविड-19 का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों, अधिकारियों समेत 41 मरीजों के मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 100 पार हो कर 125 पर पहुंच गई । सिविल कोर्ट में एक साथ नौ संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इससे निपटने के लिए शासन ने रात्रि कालीन कर्फ्यू लगाया है। लेकिन सुबह से शाम तक लोग कोविड नियमों का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। न तो लोग मॉस्क लगा रहे है। और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे है। इसका नतीजा है कि कोविड मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नए मिले मरीजों में सिविल कोर्ट से नौ, गहरपुर से एक, औराई से एक, सुरियावां से एक, मौआरामसाला से एक, डगहर से एक, अकौनी से एक, सीतामढ़ से एक, पट्टी बेजवा से तीन , मोढ़ से एक, भटेवरा से एक, सराय कंसराय से एक, गोविंदपुर से एक, कटरा बाजार से एक, सीएचसी सुरियावां से तीन, बनकट से एक, अभीयाव से एक, सीएचसी डीघ से एक, सिविल लाइन से एक, हरीरामपुर से एक, गोपीगंज से दो, तुलअसरी पट्टी से एक, पटेल नगर से एक, जिला कोर्ट से एक, सीएचसी भदोही से एक की पुष्टि हुई । सभी को होम आइसोलेशन में रखकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इलाज शुरू हो गया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एस के चक ने बताया है कि कोरोना का केस बढ़ रहा है सभी लोग जरूरी एहतियात बरतें। दो गज की दूरी और मास्क जरूरी लगाए। इसके साथ जल्द वैक्सीन के दोनों खुराक लगवा ले जिससे कोरोना संक्रमण से लड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed