फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   40 principals warned on slowness in giving information

सूचना देने में सुस्ती पर 40 प्रधानाचार्यों को चेतावनी

Thu, 03 Mar 2022 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
40 principals warned on slowness in giving information
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मांगी गई सूचना देने में सुस्ती बरतने वाले 40 प्रधानाचार्यों (केंद्र व्यवस्थापकों) को डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने चेतावनी दी है। उन्होंने दो दिन में सूचना नहीं देने पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए परिषद ने प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं को विद्यालयों के डबल लॉक आलमारी में रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। साथ ही यह निर्देश जारी किया है कि आलमारी की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक या फिर वरिष्ठ शिक्षक के पास रहेगी और दूसरी चाबी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों अथवा अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय से नामित वरिष्ठ एवं जिम्मेदार शिक्षक के पास रहेगी। इस व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्र बने सभी विद्यालयों से वरिष्ठ शिक्षक और डबल लॉक आलमारी के संबंध में जानकारी मांगी गई थी। इसके बाद भी केंद्र बने 90 में से 50 विद्यालयों की सूचना ही डीआईओएस कार्यालय को मिल सकी है, जबकि 40 विद्यालयों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्त ने दो दिन में जानकारी नहीं उपलब्ध कराने वाले केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ परिषद को पत्र लिखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed