{"_id":"61c0c98d8e6b394d332534e8","slug":"3500-women-staying-in-14-colleges-will-go-to-prayagraj-bhadohi-news-vns629053148","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 कॉलेजों में ठहरीं 3500 महिलाएं, जाएंगी प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 कॉलेजों में ठहरीं 3500 महिलाएं, जाएंगी प्रयागराज
विज्ञापन
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 5500 महिलाएं, बीसी सखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इनमें 3500 महिलाएं सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिले की हैं। सोमवार को बसों से महिलाएं जिले में पहुंच गईं। उन्हें 14 कॉलेजों में ठहराने की व्यवस्था की गई है। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने तैयारी की समीक्षा कर अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
प्रयागराज के परेड मैदान में 21 दिसंबर को पांच योजनाओं से जुड़ी प्रदेश भर की महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वालों में सूबे के अलग-अलग जिलों से राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। इस बीच सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिले से 28 बसों से आईं 3500 महिलाओं को सोमवार को जीआईसी ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज, श्रीराम गर्ल्स इंटर कॉलेज छतमी, इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूसराय सहित 14 कॉलेजों में ठहराया गया है। उनके ठहराव, खानपान सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखने के लिए 14 नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारी मंगलवार को महिलाओं को प्रयागराज रवाना करेंगे और उसके बाद शाम को दोबारा उन्हीं स्थानों पर ठहराव कराएंगे। बुधवार को सिद्धार्थनगर और महराजगंज की महिलाओं को रवाना किया जाएगा। डीसी एनआरएलएम श्याम जी ने बताया कि दो हजार अपने जिले की और 3500 सिद्धार्थनगर, महराजगंज की महिलाओं को मंगलवार को प्रयागराज रवाना किया जाएगा। उनके ठहराव के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। उधर, सोमवार को विकास भवन परिसर में सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों की जानकारी ली।
उधर, राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी जिले की दो महिलाएं सोमवार को प्रयागराज में प्रधानमंत्री के हाथों पुरस्कृत होंगी। मिनी बैंक के रूप में गांव-गांव डिजिटल लेनदेन करने वाली बीसी सखी लालानगर की सुषमा देवी और सरईमिश्रानी की आरती सोमवार को ही प्रयागराज रवाना हो गईं। डीसी एनआरएलएम श्यामजी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने बीसी सखी के तौर पर अच्छा काम किया। अब तक दोनों ने 25-25 लाख का भुगतान किया है।