फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   34 health workers who did better work were honored

बेहतर कार्य करने वाले 34 स्वास्थ्य कर्मी हुए सम्मानित

Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
34 health workers who did better work were honored
भदोही। नगर के राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में मंगलवार को कायाकल्प-2021 के तहत बेहतर कार्य करने वाले 34 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अस्पताल के सीएमएस डॉ. जयनरेश ने कहा कि यह प्रोत्साहन सभी विभागों में अच्छा काम करने के लिए दिया जा रहा है। सीएमएस के अनुसार अस्पताल को सुंदर बनाने, स्वच्छ रखने तथा चलाए गए स्वच्छता अभियान में अच्छा काम करने वालों को चयनित किया गया था। इसमें स्टाफ नर्स, सफाई कर्मियों के साथ साथ वार्ड ब्वाय को भी शामिल किया गया था। लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा शुरूआत की गई थी। कहा कि यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। स्वास्थ्य कर्मियों ने न केवल कोविड के दौरान बल्कि आज भी निडरता से काम कर रहे हैं। सम्मानित करने के दौरान डॉ. आरआर मौर्य, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार रावत, डॉ. संजय तिवारी, मुकेश श्रीवास्तव, नंदकिशोर दूबे, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed