Purvanchal Corona Update: भदोही में 32 संक्रमित मिले, बलिया में 11 मरीजों को मिलाकर 1440 हुए कोरोना केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का संक्रमण पूर्वांचल के सभी जिलों में तेजी बढ़ रहा है और इसकी चपेट में हर आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं। मंगलवार को भदोही जिले में 32 नए और बलिया में 11 संक्रमित फिर मिले।
दरअसल, भदोही जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब पूरी तरह बेकाबू हो चुकी है। 13 संक्रमित लोगों की मौत के बाद भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिले में दो सीएचसी कर्मचारियों समेत कोरोना के फिर 32 नए मरीज सामने आए। इससे जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 488 हो गई है। इनमें 243 एक्टिव मरीज हैं।
मंगलवार को 32 नए संक्रमित फिर मिल गए। इनमें पट्टीबेजांव सुरियावां का पुरुष, 28 वर्षीय युवक, ज्ञानपुर का 22 वर्षीय युवक, भदोही नगर के जमुंद मोहल्ले की 41 वर्षीय महिला, अभोली के नागमलपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक, गोपीगंज सीएचसी से जुड़ा 29 वर्षीय पुरुष, सुरियावां के कौड़र गांव निवासी 44 वर्षीय पुरुष, औराई क्षेत्र के कुनबीपुर की 40 वर्षीय महिला, उसका छह वर्षीय बेटा, एमबीएस हॉस्पिटल भदोही की 35 वर्षीय महिला, ज्ञानपुर के बड़वापुर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग समेत 32 लोग पॉजिटिव मिले।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के मुताबिक संक्रमित मिले लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है। हालात को देखते हुए कुछ लोगों को होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
बलिया में सोमवार को कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब संक्रमितों की संख्या 1440 हो गई। एक्टिव केस 721 हो गए हैं। अब तक कोरोना से कुल 16 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि शहर कोतवाली के तीखमपुर में एक, रामपुर महावल में एक, बांसडीह में एक, सीएचसी बांसडीह में एक, सहतवार में दो, रेवती के वार्ड चार में दो व 13 में एक तथा नरही के पलियाखास में दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती करा रही है।