फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भदोही महोत्सव कवि सम्मेलन

भदोही महोत्सव कवि सम्मेलन

Sun, 17 Mar 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
भदोही महोत्सव कवि सम्मेलन

विज्ञापन
भदोही। भदोही महोत्सव की पहली शाम देश के नामचीन कवियों और शायरों की शब्द रचनाओं से सजी। अभयनपुर मैदान पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरे का लोगों ने आधी रात तक आनंद उठाया। राहत इंदौरी, महेश दूबे, कविता तिवारी समेत आधा दर्जन से अधिक रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं पेश कीं।
मुंबई से आए राहत इंदौरी ने अपने कलाम से लोगों को कहीं गंभीर होने को मजबूर किया तो अपनी बातों से लोगों को आनंदित भी किया। शायरी के जरिए आधे घंटे तक देशप्रेम, शृंगार और मनोविनोद की झलकियां देते रहे। जब उन्होंने पढ़ा-तेरी हर बात मुहब्बत में गंवारा करके, दिल के बाजार में बैठे हैं खसारा करके, मैं वो दरिया हूं हर बूंद भंवर है जिसकी, तुमने अच्छा ही किया मुझसे किनारा करके...तो खूब तालियां बजीं। पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर करें हम ही अमन की बात, तुम भी तो थोड़ी कोशिश लाहौर से करो...। इसके अलावा कई चुटीले कलाम पेश किए।
विज्ञापन

कवियित्री कविता तिवारी को सुनने को लोग बेताब दिखे। उन्होने सुनाया क्षितिज तक शौर्य गूंजेगा तभी दिनमान बदलेगा, उतारो भारती की आरती सम्मान बदलेगा। विवादों में उलझकर कीर्ति मां की मत करो धूमिल, शहीदों की करो पूजा तो हिंदुस्तान बदलेगा। उनकी इन पंक्तियों से लोग भाव से भर उठे। इससे पहले उन्होंने अपने काव्य पाठ की शुरुआत करते हुए सुनाया कविता की पंक्तियां राष्ट्र जागरण बने। आशीष आप सबसे यही मांग रही हूं। राजस्थान से आए अब्दुल गफ्फार ने अपने अंदाज और शायरी से लोगों को खूब लुभाया। डॉ. निधि, सरला शर्मा, महेश दूबे ने भी अपनी अपनी रचनाओं से लोगों को मस्त मगन कर दिया। संचालन मुंबई से आए महेश दूबे ने किया। शहर सहित आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों गणमान्य लोगों के साथ साथ हजारों लोग मौजूद थे। आयोजक कृष्णा मिश्रा, डॉ. एके गुप्ता ने लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed