{"_id":"5c8aa35cbdec2213f6782cc9","slug":"31552589660-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लचर ब्राडबैंड सेवा से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लचर ब्राडबैंड सेवा से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भारत संचार निगम लिमिटेड की ब्राडबैंड सेवा आए दिन फेल रहने से उपभोक्ताओं में रोष है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बीएसएनएल के अधिकारी महीनों से सेवाओं को बेहतर बनाने के आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो लोग बेहतर सेवा की चाह में निजी सेवा कंपनियों के कनेक्शन लेने को बाध्य होंगे।
बीएसएनएल के पुराने ब्राडबैंड ग्राहकों में से एक काजीपुर के कालीन निर्यातक मुश्ताक अहमद ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने लचर संचार व्यवस्था की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है। बताया कि भारत सरकार डिजिटल इंडिया का नारा दे रही है। वित्तीय लेनदेन के साथ साथ संचार के लिए इंटरनेट सेवा का दायरा तो बढ़ा है लेकिन लुंजपुंज व्यवस्था से बीएसएनएल उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। बताया कि बीएसएनएल की सेवाएं विशेषकर ब्राडबैंड कई महीनों से लचर हो चुकी हैं, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। कहा कि कई बार स्थानीय बीएसएनएल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन संज्ञान नहीं लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की है।