{"_id":"5c06c3cabdec22417e300ab2","slug":"31543947210-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने किया आरओबी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने किया आरओबी का निरीक्षण
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जिला प्रशासन ने मंगलवार को बीते डेढ़ वर्ष से अधर में लटके अहमदगंज गजिया रेलवे ओवर ब्रिज का फिर से सीमांकन कार्य कराया। भदोही के तहसीलदार रामजी ने लेखपालों के साथ काम कितना हो चुका है। क्या बाकी है। आगे क्या करना है तथा आरओबी की लंबाई आदि की नाप कराई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसी उप्र राज्य सेतु निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।
तहसीलदार ने बताया कि अपर जिलाधिकारी राम सिंह वर्मा के निर्देश पर आज नाप जोख की। बताया कि पूर्व में किए गए चिन्हांकन जो मिट गए हैं अथवा नहीं दिखाई पड़ रहे हैं उसे पुन: लगाने का निर्देश है। इसके अलावा अब तक क्या क्या निर्माण हो चुका है इसका भी उन्होंने निरीक्षण किया। बताया कि इस आशय की रिपोर्ट जिल् प्रशासन को भेजी जा रही है। उधर टेलीफोन पर एडीएम ने बताया कि आरओबी के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध है। कोई बाधा नहीं है ना ही कोई अनिश्चितता है। इसको लेकर प्रशासन गंभीर है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। एडीएम ने यह भी बताया कि शुक्रवार को इस संदर्भ में मुख्यालय पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई है। उस बैठक में काफी कुछ बातें साफ हो जाएंगी।