{"_id":"5c02d8cfbdec2241bc237cf2","slug":"31543690447-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस: लंबित रह गए 54 प्रार्थना पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस: लंबित रह गए 54 प्रार्थना पत्र
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। आम लोगों की सहूलियत के लिए सरकार भले ही थानों पर समाधान दिवस करा रही है, लेकिन लोगों को इसका खास फायदा नहीं मिलता नहीं दिख रहा है। शनिवार को एक बार फिर नौ थानों में आए 57 प्रार्थना पत्रों में से 54 प्रार्थना पत्र लंबित रह गए। केवल तीन प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण हो सका।
ज्ञानपुर कोतवाली में प्रभारी भैया छविनाथ सिंह की देखरेख में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इसी तरह सुरियावां में एसओ अजय कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। सभी नौ थानों में 57 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें राजस्व विभाग के 50 रहे। इसमें राजस्व विभाग के तीन प्रकरण का निस्तारण पुलिस महकमे ने किया जबकि शेष मामले लंबित रह गए। जिन प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो सका उसके लिए टीमों को संबंधित क्षेत्रों में रवाना किया गया है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहती हैं। राजस्व विभाग के आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही उनका निस्तारण हो सकता है।