फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   आइए! लोकतंत्र के यज्ञ में डालें आहुति

आइए! लोकतंत्र के यज्ञ में डालें आहुति

Sun, 26 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
आइए! लोकतंत्र के यज्ञ में डालें आहुति
ज्ञानपुर (भदोही)। लोकतंत्र में शहरी सरकार की उपयोगिता बताने की जरूरत नहीं। न सिर्फ अपना हक हासिल करने के लिए बल्कि देश की तरक्की के लिए हर नागरिक की स्थायी सरकार चुनने की जिम्मेदारी है। अब समय आ गया है, उस जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाने का...। तो निकलिए घर से बाहर और अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुन लीजिए मजबूत और स्थायी निकाय सरकार।
विज्ञापन

अब चूकने की जरूरत नहीं। पांच साल पछतावा करने से बेहतर है कि एक ही बार पूरी तरह सोच-समझकर अपने बेशकीमती मताधिकार का उपयोग किया जाए। तात्कालिक स्वार्थ अथवा प्रलोभन में उलझे तो लंबे समय तक के लिए हाथ मलने के सिवा और कोई चारा नहीं बचेगा। सो क्षणिक स्वार्थ और जाति-क्षेत्र की भावना से ऊपर उठकर नगर हित में फैसला लेने की घड़ी है। भदोही जिले के सातों नगर निकायों के 89 मतदान केंद्रों पर निकाय चुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो जाएगा, जो शाम पांच बजे सतत चलता रहेगा। अपने नजदीकी बूथ पर जाकर नगर के विकास और आंतरिक सुकून की खातिर फैसला लें। लोकतंत्र के इस यज्ञ में अपने मताधिकार की आहुति जरूर डालें। कहीं ऐसा न हो कि आपकी शिथिलता के चलते आपके प्रतिनिधित्व की डोर अयोग्य हाथों में चली जाए। समय आ गया है, अपनी तरक्की की कहानी स्वयं लिखने का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed