{"_id":"598a09b64f1c1b5a058b4836","slug":"31502218678-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त क्रांति पर भाजपा देगी राष्ट्रवाद का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त क्रांति पर भाजपा देगी राष्ट्रवाद का संदेश
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का शुरुआत दिवस यानी नौ अगस्त के दिन भाजपा विविध आयोजनों के माध्यम से लोगों में राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी। अस्पताल में रक्तदान के बाद शहीद झूरी सिंह पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके बाद, शाम को जुलूस निकालकर लोगों का उत्साह बढ़ाया जाएगा।
अगस्त क्रांति दिवस कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक और सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे पत्रकारों से रूबरू हुए। दोनों नेताओं ने कहा कि अगस्त क्रांति की 75वीं वर्षगांठ पर नौ अगस्त को भाजपा कई आयोजन कर रही है। सुबह 10 से 12 बजे तक जिला अस्पताल में रक्तदान होगा। करीब 1500 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का पंजीकरण हुआ है लेकिन 100 लोगों का ही रक्तदान कराया जाएगा। दोपहर एक बजे से शहीदों के नमन कार्यक्रम के तहत झूरी सिंह पार्क में सभा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रवाद और देशप्रेम की भावना बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया है। शहीदों की याद में प्रस्तावित आयोजन वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। इस मौके पर दिनेश पांडेय, छत्रपति सिंह, प्रदीप सिंह, विभूति तिवारी आदि मौजूद रहे।