फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मैजिक की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

मैजिक की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

Sun, 06 Aug 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मैजिक की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
औराई (भदोही)। थानाक्षेत्र के बाबूसराय बाजार में शनिवार को भोर में पांच बजे मैजिक चार पहिया की चपेट में आने से एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मृत चालक मिर्जापुर का निवासी था।
विज्ञापन

मिर्जापुर जनपद के लालगंज थानाक्षेत्र के चिताने निवासी रामू यादव (32) ट्रक चलाकर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। शनिवार भोर में बाबूसराय बाजार में ट्रक खड़ी कर कांवरिया लेन पार कर शौच करने के लिए जा रहा था। सड़क पार करते समय वाराणसी की ओर से आ रही एक मैजिक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चार पहिया वाहन को थाने लेकर आई। घटना की खबर लगते ही चालक के घरवालों का रो - रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed