फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चिकित्सकों की स्वास्थ्य सेवाओं पर जीएसटी नहीं

चिकित्सकों की स्वास्थ्य सेवाओं पर जीएसटी नहीं

Tue, 11 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों की स्वास्थ्य सेवाओं पर जीएसटी नहीं
भदोही। व्यापारी हों या दूकानदार, छोटे कारोबारी हों या उत्पादक सभी को वस्तु एवं सेवा कर के बारे में समझने की जल्दी पड़ी है। एक निजी हास्पिटल की ओर से चिकित्सकों को इस विषय पर जानकारी देने के लिए गत दिनों नगर स्थित एक होटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट केपी दूबे ने जीएसटी पर प्रकाश डाला और लोगों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

सीए ने बताया कि चिकित्सकों की स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार ने जीएसटी से मुक्त रखा है। हालांकि उपचार के दौरान मरीज जो दवाएं खरीदेगा, उस पर उसे जीएसटी देना होगा। अलग-अलग दवाओं पर जीएसटी की दरें भी अलग-अलग निर्धारित हैं। जिले भर से आए दो दर्जन से अधिक चिकित्सकों ने जीएसटी पर अपने सवाल किए और जानकारी ली। सीए ने कहा कि जीएसटी नया है, इसलिए इसमे पेचीदगियां प्रतीत होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। संगोष्ठी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. एके गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आरके पटेल, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. आनंद विनय, डॉ. चिन्मय हर्ष, डॉ. आरके मौर्य, डॉ. एच खां, डॉ. अजय बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed