फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   30 including Congress district president sued

कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 30 पर मुकदमा

Thu, 02 Jul 2020 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
30 including Congress district president sued
ज्ञानपुर। कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत छह नामजद और 24 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो दिन पूर्व राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टीजनों ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से बढ़े दाम वापस लेने, महंगाई पर काबू पाने की मांग की थी। सीओ सदर कालू सिंह प्रदर्शनकारियों को समझाया था। इसके बाद लॉकडाउन उल्लंघन में केस दर्ज कर दिया गया। बृहस्पतिवार को जानकारी होने पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि पुलिस पार्टीजनों को प्रताड़ित कर रही है। शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से मिलकर मुकदमा वापस लेने की मांग की जाएगी। कोतवाल केके सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, उपेंद्र, राकेश मौर्य, सिद्धार्थ मिश्रा, माबूद खान और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed