{"_id":"627ab093886db50e4a2087a7","slug":"28-health-workers-including-chc-superintendent-found-absent-bhadohi-news-vns6528686131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक सहित 28 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक सहित 28 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले जिले में विकास कार्यों का हाल जानने के आए तीन-तीन मंत्रियों की फटकार का भी कोई खास असर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर नहीं पड़ रहा है। मंत्रियों के गए अभी दो दिन ही बीते हैं कि चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अस्पतालों में मनमाना तरीके से काम करने लगे हैं। मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने जब सीएचसी डीघ का निरीक्षण किया तो वहां चिकित्सा अधीक्षक समेत 28 लोग अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित मिले सभी लोगों का एक दिन वेतन रोकने के साथ ही रिपोर्ट जिलाधिकारी व मंडलायुक्त को भेज दिया है। सीएमओ की इस कार्रवाई से जिले के अन्य अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मची हुई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके चक मंगलवार को सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ पहुंचे। वहां उपस्थिति पंजिका देखने पर पता चला कि कई लोग अनुपस्थित हैं। यहां के अधीक्षक डॉ. छत्रपाल भी अनुपस्थित मिले। अस्पताल के अन्य कर्मियों के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि ज्यादातर लोग नहीं आए हैं। सीएमओ ने बताया कि अनुपस्थित मिले चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी अनुपस्थित लोगों का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। सीएमओ के निरीक्षण में जो लोग अनुपस्थित मिले, उनमें अधीक्षक डॉ.छत्रपाल के अलावा चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. पीसी पाठक, डॉ. सोनी सिंह, डॉ. राजीव पांडेय, डॉ. पीसी बिंद, डॉ. अमर बहादुर यादव, डॉ. श्रृतिकृति, डॉ. नूपुर श्रीवास्तव, आयुष चिकित्सक डॉ. संध्या पटेल, डॉ. देवेश कुमार ओझा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ओटी टेक्नीशियन अनिलेश कुमार, आजाद नंद, फार्मासिस्ट देवाशीष सिंह, डेंटल हाईजिनिस्ट सुधांशु कुमार, एसटीएस मनोज कुमार के साथ ही दो स्टाफ नर्स, तीन वार्ड आया, एक एलटी सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।