फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   263 rooms of Kanshi Ram residence found closed, 27 rented

कांशीराम आवास के 263 कमरे मिले बंद, 27 किराए पर मिले

Sun, 21 Mar 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
263 rooms of Kanshi Ram residence found closed, 27 rented
ज्ञानपुर। कंसापुर में बने मान्यवर कांशीराम शहरी आवास का शनिवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 369 आवासों की जांच की गई। जिसमें 263 आवास बंद मिले जबकि 27 फ्लैट किराए पर दिया गया था। पांच बिंदुओं पर प्रशासन आवास आवंटन की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

बसपा सरकार में शहरी गरीबों को आवास मुहैया कराने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने मान्यवर कांशीराम शहरी निर्बल आवास योजना को लागू किया था। उस दौरान ज्ञानपुर नगर के कंसापुर क्षेत्र में करीब 29 करोड़ की लागत से 1500 आवास बनाए गए। इसमें घोसिया, खमरिया, भदोही, सुरियावां नगर पंचायत से शहरी गरीबों का चयन कर आवास का आवंटन कर दिया गया, हालांकि बाद में कुछ आवंटी आवास को किराये पर देकर अन्य घर चले गए और हर महीने किराया लेने के लिए आने लगे। पिछले दिनों कुछ आवंटियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र में अवैध एवं आपराधिक किस्म के लोगों के रहने की आशंका जताई थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए डीएम आर्यका अखौरी ने एडीएम के नेतृत्व में सत्यापन करने का निर्देश दिया। शनिवार को एडीएम शैलेंद्र मिश्र के नेतृत्व में ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव, जेई आबिद अली, ईओ ज्ञानपुर आलोक रंजन, डूडा प्रबंधक, एसओ ज्ञानपुर संग दो कानूनगो आवास का सत्यापन करने के लिए पहुंचे। पहले दिन 369 फ्लैट की जांच की गई, जिसमें 263 बंद मिले और 27 को किराये पर दिया गया था। एडीएम शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि प्रशासन पांच बिंदुओं पर आवासों का सत्यापन कर रहा है। यह तीन से चार दिनों तक अभियान चलेगा। महीने में राशन लेने वाले लोगों को चिह्नित करना, किराये पर आवास देने वालों को, संदिग्ध लोगों का सत्यापन होगा। सभी आवासों की जांच पूर्ण होने पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed