{"_id":"61aa65b17d6cb40fcd5d74e2","slug":"260-beds-reserve-for-omicron-infected-bhadohi-news-vns625939593","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन संक्रमितों के लिए 260 बेड रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन संक्रमितों के लिए 260 बेड रिजर्व
विज्ञापन
जिले में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए 260 बेड रिजर्व किया गया है। इसमें एमबीएस अस्पताल भदोही में 120, जिला अस्पताल में 50 और तीन सीएचसी में 30-30 बेड बने हैं। विदेशों से आने वालों पर नजर रखने के लिए सर्विलांस टीमें गठित की गई हैं। रेलवे और बस स्टेशनों पर प्रतिदिन ढाई हजार लोगों की एंटीजन जांच हो रही है। सोमवार से भदोही सीएचसी में आरटी-पीसीआर जांच होने लगेगी।
कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कम होने के बाद शिक्षण संस्थान संग अन्य गतिविधियां शुरू हो गईं। करीब तीन महीने से संक्रमण का असर नहीं है। इन दिनों विदेशों से शुरू हुए ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट को देखते हुए महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, एमबीएस भदोही, सीएचसी सुरियावां, औराई और डीघ में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो चुके हैं। जिनसे ऑक्सीजन का उत्पादन भी शुरू हो गया हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 260 ऑक्सीजन युक्त बेड रिजर्व रखे गए हैं। सीएमओ डॉ. संतोष चक ने कहा कि शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। हर रोज ढाई हजार लोगों की एंटीजन जांच की जा रही है। अभी तक किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। भदोही में कालीन कारोबारी विदेशों से आते हैं। इसको देखते हुए सोमवार से सीएचसी में आरटी-पीसीआर जांच शुरू करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 साल से कम उम्र के किशोर और बच्चों के लिए सभी केंद्रों पर दो-दो बेड बनाए गए हैं। सीएमओ डॉ. संतोष चक का कहना है कि कोरोना के नए स्वरूप को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मरीजों के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। विदेशों से आने वाले अपनी जांच अवश्य करा लें।