फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2.6 mm rain fell in the district in half an hour

Bhadohi News: जिले में आधे घंटे में 2.6 मिमी हुई बारिश

Fri, 05 Sep 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
2.6 mm rain fell in the district in half an hour
जिले में बृहस्पतिवार को दिन भर धूप खिली रही, लेकिन शाम को हवा की दिशा में बदलाव होने से करीब आंधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की कमी आई। अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने अनुमान जारी किया है कि आगामी दिनों में धूप का प्रभाव रहेगा। बादलायुक्त मौसम होने पर बारिश के आसार बन रहे हैं।
जिले में बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। दिन भर धूप छांव की स्थित बनी रही। इससे उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन शाम साढ़े पांच बजे के करीब अचानक मौसम परिवर्तित होने से आसमान में काले बादल छा गए। छह बजे के करीब 32 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवाएं चलीं। इसी बीच झमाझम बारिश शुरु हई। बिजली की चमक गरज के साथ बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

बारिश के चलते तापमान में डेढ़ डिग्री की कमी आई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2.6 मिली मीटर बारिश हुई है। दिन का तापमान करीब 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया आगामी दिनों में धूप होगी, इसी बीच बारिश की यथास्थिति बन सकती है। सितंबर माह में अभी तक अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed