फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   26 ANMs got appointment letter, faces blossomed

Bhadohi News: 26 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, खिले चेहरे

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
26 ANMs got appointment letter, faces blossomed
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरपतहां स्थित सीएमओ कार्यालय में मंगलवार दोपहर को 26 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र हाथ में मिलते ही सभी एएनएम के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने सरकार का आभार व्यक्ति किया। इसके पहले सभी ने लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के एएनएम नियुक्ति पत्र वितरित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने सभी एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में दृढ़ संकल्पित हैं। पूरे प्रदेश में 1573 एएनएम का चयन हुआ। जिसमें जिले में भी 26 एएनएम की नियुक्ति हुई है। इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण हुआ। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि जिले में 26 एएनएम कार्यकर्ताओं की नियुक्ति हो जाने से जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।अब जिले में कुल 184 एएनएम हो गयी हैं। नवनियुक्त एएनएम में वंदना, अर्चना, निर्मला, रीता कुमारी, अंशिका आदि सहित अन्य ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अपर सीएमओ डॉ. वीएन सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. जेसी सरोज, डीआईओ डॉ. पंकज कुमार, विनय भारतीय, आरके यादव, सुनील सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed