फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   25 thousand rupees reward announced on absconding son of Gyanpur MLA

ज्ञानपुर विधायक के फरार पुत्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित

Thu, 16 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees reward announced on absconding son of Gyanpur MLA
वाराणसी की एक गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने सहित कई मामलों में आरोपी ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र के पुत्र विष्णु मिश्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने इनाम घोषित करते हुए कहा कि फरार चल रहे आरोपी को बंदी बनाने या सही सूचना देने वालों को पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र की एक गायिका ने ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र, उनके पुत्र और भतीजे के बेटे पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में विधायक विजय मिश्र इस समय आगरा जेल में बंद हैं। उनका पुत्र विष्णु उसी समय से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा चुकी है, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर है। बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देने, पूर्व विधायक गोरखनाथ पांडेय के भाई की हत्या सहित कई मामलों में आरोपी विधायक विजय मिश्र के भतीजे एवं डीघ के ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा को अभी कुछ ही दिन पहले गिरफ्तार किया गया है। गायिका ने आरोप लगाया था कि विधायक विजय मिश्र 2014 से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। वर्ष 2014 में विधायक विजय मिश्र ने कार्यक्रम के लिए बुलाया था। स्टेज पर जाने से पूर्व जब वह अंदर कपड़े बदल रही थी, उसी समय विधायक कमरे में घुस गए और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। वाराणसी छोड़ने के लिए जाते समय विष्णु व विधायक के पोते पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। विधायक के पोते को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, जो जमानत पर छूटा है। गोपीगंज थाना क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी विधायक के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने चार अगस्त को गोपीगंज थाने में विधायक, उनकी पत्नी एमएलसी रामलली और पुत्र विष्णु मिश्र के खिलाफ मकान कब्जा करने, अन्य संपत्ति अपने बेटे के नाम वसीयत कराने के प्रयास और उनकी फर्म को अवैध ढंग से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विधायक आगरा जेल में बंद हैं, जबकि एमएलसी जमानत पर हैं। विष्णु मिश्र अभी तक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed