फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   2213 students left the social science exam

2213 विद्यार्थियों ने छोड़ी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

Sun, 10 Apr 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
2213 students left the social science exam
हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शनिवार को दोनों पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत और कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। कुल 2213 विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान की परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए शनिवार को सुबह से ही विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पर परीक्षार्थी पहुंचने शुरू हो गए। सुबह साढ़े सात बजे जांच के बाद विद्यार्थियों को केंद्रों के प्रवेश दिया गया। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के लिए पंजीकृत 26052 में से 23839 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि और 2213 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट के व्यवसायिक शिक्षा में परीक्षा के लिए पंजीकृत 263 विद्यार्थियों में से 258 उपस्थित रहे, जबकि पांच अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में संस्कृत की परीक्षा 83 और कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा गिने-चुने केंद्रों पर हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने बताया कि दोनों पालियों में शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed