{"_id":"5c82afe5bdec2213fc304d96","slug":"21552068581-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही विश्व महिला दिवस कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही विश्व महिला दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। विश्व महिला दिवस पर शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) के कार्यकताओं ने नगर में जुलूस निकाला और तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल से प्रदेश में महिला सुरक्षा और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
संगठन की जिलाध्यक्ष कबूतरा देवी ने कहा कि सरकार महिला उत्थान की बात करती है। लेकिन, महिलाओं के प्रति अपराध और उत्पीड़न रोक पाने में विफल हो गई है। कहा कि सरकार केवल दावे कर रही है, लेकिन धरातल पर सबकुछ साफ है। महिलाओं के प्रति न केवल अपराध बढ़े हैं बल्कि अपराधियों को सजा नहीं मिलने से अपराध बढ़ रहे हैं। कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए बेटियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इससे पूर्व चौरी रोड से जुलूस निकाला गया। जो विभिन्न रास्तों से नारेबाजी करते महिला सुरक्षा की मांग करते तहसील पहुंचा। ज्ञापन देने वालों में प्रमीला देवी, कुमारी देवी, गेना देवी, सुभावती देवी आदि महिलाएं मौजूद थीं।
उधर शहर सटे सर्रोई स्थित केपी मेमोरियल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित संगोष्ठी में समाज में महिलाओं के महत्व पर चर्चा की। प्रधानाध्यापिका हेमलता ने कहा कि बिन महिला के समाज का अस्तित्व ही संभव नहीं। किसी महिला या पुरुष की प्राथमिक शिक्षा मां के गोद से ही प्रारंभ होती है। महिलाओं की समाज में बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष योजनाएं और पहल किए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने स्वास्थ, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में कारगर कदम उठाए जाने पर जोर दिया। मुख्य रूप से इस मौके पर स्कूल सह प्रबंधक डॉ. राहुल उपाध्याय, प्रिंसिपल सुनील यादव, रविकांत, नायब बिंद, सुरेश, राहुल यादव, अवनीश राय, मीनू विश्वकर्मा, रुखसाना, नीतू मौर्या, ज्योति यादव, अफसाना, अफसाना आदि उपस्थित रही।