{"_id":"5c12a6f042c7925cdb1bb12d","slug":"21544726256-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली ब्लॉक के बवई मिनी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल में भानपुर क्लब की टीम विजेता और मिल्कीपुर की टीम उप विजेता रही। कबड्डी में मेढ़ी की टीम ने सागरपुर को हराया।
एथलेटिक्स में बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आकाश प्रथम, मनीष द्वितीय और ऋतुराज तृतीय रहे। बालिकाओं में सबा बानो, रहनुमा बानो और पूजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। आठ सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिव प्रकाश ने बाजी मारी। प्रमोद बिंद द्वितीय और विमल कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में साधना सिंह प्रथम, खुशबू द्वितीय और ममता तृतीय रहीं। इसी प्रकार बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कमल कुमार प्रथम, गांधी यादव द्वितीय और प्रमोद कुमार तृतीय रहे। बालिकाओं में आठ सौ मीटर दौड़ में साधना सिंह प्रथम, सबा बानो द्वितीय और पूजा तृतीय रहीं। लंबी कूद में बालक वर्ग में राहुल प्रथम, आकाश द्वितीय और मनीष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में खुशबू, अंजलि और मनीषा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। गोला थ्रो में बालक वर्ग में नीरज यादव प्रथम रहे। राहुल दूसरे और श्रवण तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सना बानो प्रथम, प्रियंका द्वितीय और अन्नू तृतीय रहीं। रेफरी की भूमिका नायब बिंद, शिव कुमार, राजेश कुमार, धर्मेंद्र एवं बुद्धिराम ने निभाई। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विजयलक्ष्मी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर दीपेश कुमार, उमेश कुमार, पवन कुमार, रविकांत भारती, शक्तिमान, अवनीश, शीतला, सरिता, अफसाना, देवेश आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन उदयभान ने किया।
विज्ञापन