{"_id":"5c04149dbdec22417613166a","slug":"21543771293-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन केंद्रो पर होगी सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन केंद्रो पर होगी सेमेस्टर परीक्षाएं
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं पांच दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय और पं. राम जियावन महाविद्यालय रोही शामिल है। केएनपीजी में आठ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय, फलाहे उम्मद डिग्री कॉलेज भदोही, श्री घनश्याम दूबे महाविद्यालय सुरियावां, केशव प्रसाद राल्ही महाविद्यालय औराई, अनुश्री महाविद्यालय कैड़ा, श्री गिरजा प्रसाद द्विवेदी महाविद्यालय सेमराध और दयावंती पुंज डिग्री कॉलेज सीतामढ़ी के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। रामदेव पीजी कॉलेज जंगीगंज और ओम उच्च शिक्षण संस्थान का केंद्र पंडित रामजियावन महाविद्यालय को बनाया गया है। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि पांच दिसंबर को प्रथम पाली में सुबह साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे जबकि दूसरी पाली में दोपहर डेढ़ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसमें एमए, एमएससी, एमकाम, बीएड प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंन कहा कि व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की परीक्षा केएनपीजी में ही कराई जाएगी।