फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Sun, 02 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
भदोही। नगर स्थित ग्रीन व्यू पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रदर्शनी में सभी कक्षाओं के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर सामाजिक, वैज्ञानिक और आर्थिक आधार प्रस्तुत करते माडल और चार्ट का प्रदर्शन किया। कक्षा 11 गणित ग्रुप के बच्चों की ओर से प्रदर्शित जीएसएलवी मिसाइल की खूब सराहना हुई। उन्हें विद्यालय के चेयरमैन अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अन्य सराहनीय माडलों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि केएनपीजी के वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा.कमाल अहमद सिद्दीकी ने सभी माडलों को देखा। उनके बारे में छात्रों से सवाल भी किए और उन्हें बनाने के पीछे उनके उद्देश्यों को भी जाना। उन्होंने कहा कि ये बच्चे प्रतिभा के धनी हैं। अभी इनकी उम्र कम है और उन्हें प्रेरणा और सहयोग की दरकार है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. माया यादव व डॉ वर्षा रानी सिंह जज की भूमिका में थीं। विद्यालय के प्रिंसिपल मोहित ,आरिफ हमजा, शिवम मौर्य, इफत सिद्दीकी, अंशिका आराध्या, विशिष्ठा जायसवाल, आएशा जोएना, सादउल्लाह अंसारी आदि के प्रयासों को सराहना मिली। इस मौके पर चेयरमैन अब्दुल कादिर अंसारी, डॉ.आलोक श्रीवास्तव, राजीव मौर्य, प्रदीप मौर्य, आरिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed