{"_id":"59739ff44f1c1bcf398b4574","slug":"21500749812-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका इंटर कॉलेज में लगेंगे सोलर वाटर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका इंटर कॉलेज में लगेंगे सोलर वाटर पंप
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर/कौलापुर (भदोही)।
जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने शनिवार को जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज और ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में छात्राओं की सुविधाओं के लिए जनरेटर, सोलर वाटर पंप और शौचालय देने की घोषणा की।
शनिवार को सुबह करीब 10:30 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव गोपीगंज स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज पहुंचीं। यहां पर खराब पंखे और बिजली आपूर्ति की शिकायत छात्राओं ने की। उन्होंने स्कूल में नए पंखे, पेयजल के लिए सोलर वाटर पंप और जनरेटर लगवाने का निर्देश दिया। ज्ञानपुर स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में करीब आठ सौ छात्राओं की सुविधा के लिए एक सोलर वाटर पंप, शौचालय और टाटपट्टी की व्यवस्था माह भर के अंदर करने का निर्देश जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को दिया। सामाजिक विज्ञान, विज्ञान विषय की मान्यता न होने से पढ़ाई न होने की शिकायत छात्राओं ने की। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिया कि मान्यता की फाइल बनवाकर उन्हें दिलवाएं। इससे एक माह के अंदर संबंधित विषय की मान्यता दिलवा सकूं।