फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   215 employees did not give property details, salary will be stopped

Bhadohi News: 215 कर्मचारियों ने नहीं दिया संपत्ति का व्योरा, रूकेगा वेतन

Mon, 23 Sep 2024 04:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
215 employees did not give property details, salary will be stopped
ज्ञानपुर। राज्य कर्मचारियों को दो अक्तूबर तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना है, लेकिन जिले के करीब 215 कर्मियों ने अपनी संपत्तियों का ब्योरा नहीं दिया है। जिससे इन कर्मियों के सितंबर माह के वेतन के रुकने के आसार हैं।
विज्ञापन

कोषागार विभाग ऐसे सभी विभागों के कर्मियों के वेतन बिलों को रोकने की तैयारी में है, जिनका ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं है। ब्यौरा न देने वाले कर्मचारियों का भविष्य में पदोन्नति भी प्रभावित होगा। सरकार ने राज्य कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज करने के आदेश जारी किए थे। प्रमुख सचिव की ओर से इस संबंध में निर्देश भी जारी किए गए थे। राज्य कर्मियों को इसके लिए एक साल का मौका दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी राज्य कर्मी संपत्ति का ब्योरा देने से कतरा रहे हैं। शासन की ओर से इस मामले में सख्ती की गई।
विज्ञापन

पहले 31 अगस्त और अब एक महीने का समय देते हुए दो अक्तूबर तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा दर्ज करने का समय दिया गया। ब्यौरा दर्ज न करने वाले कर्मियों को सितंबर माह का वेतन न देने के आदेश जारी हो गए हैं। जिले में करीब आठ हजार राज्य कर्मचारी हैं। जिसमें सख्ती के बाद अधिकतर ने ब्यौरा दे दिया, लेकिन अब भी 215 ने पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्योरा अपलोड नहीं किया है। इसमें सबसे अधिक संख्या पंचायत राज विभाग से जुड़े कर्मचारियों की है। कोषागार विभाग ने ऐसे वेतन बिलों को स्वीकार करना बंद कर दिया है, जिन्होंने कर्मियों की संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है, जिसके बाद खलबली मच गई है। मुख्य कोषाधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि विभागों की तरफ से हर माह बिल भेजे जाते हैं, जिसके बाद कोषागार से उनका वेतन जारी होता है। जिस विभाग के अधिकारी या कर्मचारी ने चल-अचल संपत्ति का ब्योरा अपलोड कर दिया है, उसका प्रमाणपत्र बिल के साथ जाएगा। जिन विभागों के कमिर्यों ने ब्योरा अपलोड नहीं किया है, उनका सितंबर महीने का वेतन जारी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी ब्योरा नहीं देंगे तो उनकी पदोन्नति भी भविष्य में प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed