फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   21 lakh rupees game in the name of Khandja and street light

खंड़जा व स्ट्रीट लाइट के नाम पर 21 लाख रुपये का खेल

Fri, 08 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
21 lakh rupees game in the name of Khandja and street light
ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर की गई धांधली की पोल परत दर परत खुल रही है। अब अभोली ब्लॉक के नागमलपुर गांव में खड़ंजा, हैंडपंप रिबोर, स्ट्रीट लाइट के साथ ही अन्य कार्यो में 21 लाख रुपये के धांधली का मामला प्रकाश में आया है। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर पूर्व प्रधान और सचिव को डीएम आर्यका अखौरी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नागमलपुर गांव निवासी जटाशंकर यादव, मानिक चंद्र पांडेय और अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मनरेगा, हैंडपंप रिबोर, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य विकास कार्यो में धांधली का आरोप लगाया था। डीएम ने जांच के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एसबी राव और उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह को नामित किया। जांच में पाया गया कि वर्ष 2016-17 में मनरेगा के तहत जो कार्य हुए उसी को 2019-20 में दिखाकर एक लाख 51 हजार रुपये निकाले गए। कमला तिवारी के घर के पास से खड़ंजा मरम्मत के नाम पर एक लाख 78 हजार निकाले गए जबकि 2014-15 में उक्त मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने बनाया था। खड़ंजा के नाम पर एक लाख 39 हजार का अपव्यय मिला। स्ट्रीट लाइट के नाम पर वर्ष 2018-19 में 68 लाभार्थियों के यहां हैंड लाइट लगा मिला। जिसकी कीमत 100 रुपये आंकी गई जबकि सात लाख 87 हजार 200 खर्च दिखाया गया। डस्टबिन के नाम पर एक लाख 97 हजार खर्च दर्शाया गया जबकि मौके पर मात्र एक डस्टबीन मिला। ऐसे में एक लाख 96 हजार 500 का अपव्यय मिला।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में पुन: स्ट्रीट लाइट के नाम पर करीब दो लाख निकाले गए जबकि लाभार्थियों के घर हैंड लाइट लगा मिला। 2019-20 में प्राथमिक विद्यालय में सोलर वाटर पंप के नाम पर दो लाख 47 हजार खर्च किया गया। एक लाख से अधिक खर्च करने के लिए कमेटी की अनुमति नहीं ली गई। मौके पर एक पंप मात्र मिला जिसकी कीमत 50 हजार है। ऐसे में एक लाख 97 हजार अपव्यय मिला। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार गांव में 21 लाख आठ हजार 673 रुपये का गबन मिला। आख्या मिलने पर डीएम आर्यका अखौरी ने पूर्व सचिव गणेश राय और पूर्व प्रधान साहब लाल तिवारी को नोटिस भेजकर 15 दिन में जवाब मांगा है। चेतावनी दिया कि जवाब न मिलने पर वसूली की जाएगी। वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रधान और सचिव ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारियों ने बिना शिकायकर्ता और प्रधान की मौजूदगी में जांच पूरी कर ली। पूरी जांच संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed