फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ गईं प्रियंका क

जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ गईं प्रियंका क

Tue, 19 Mar 2019 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ गईं प्रियंका क
सीतामढ़ी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिले की जनता से भावनात्मक रिश्ता जोड़ने का प्रयास किया। जलमार्ग के जरिए पूर्वांचल को साधने निकलीं प्रियंका ने सोमवार को सीतामढ़ी गंगा तट पर पिता की शहादत और भाई राहुल एवं खुद के संघर्षों की याद दिलाते हुए कांग्रेस के लिए वोट मांगे। कहा कि अब समय आ गया है कि आप खुद और देश के बारे में सोचें। लोकतंत्र को बिगाड़ने वालों को पहचानने की जरूरत है। लुभावने वादे करने वालों को नहीं, उसको वोट के लिए जिसका दिल आपके लिए धड़कता है।
विज्ञापन

निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से शाम 6.10 बजे सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंचीं प्रियंका ने 11 मिनट के संक्षिप्त भाषण में केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। कहा कि आपसे चुनाव के संबंध में नहीं देश के संबंध में बात करने आई हैं। जनता से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल तक जो सरकार सत्ता में रही, उसके कार्यों को आपने देख लिया। चुनाव के समय देश बदलेगा, किसानों का उत्थान होगा, रोजगार मिलेगा आदि वादे किए गए, लेकिन क्या एक भी पूरा हुआ। नहीं हुआ। इस सरकार ने जनता की जरूरतों, आशाओं और इच्छाओं को नकारा है। जब आप जवाब मांगते हो तो पांच साल बाद भी यह सरकार बहाने बनाती है। कहती है कि सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन

कहा कि अरे सरकार तो आप चला रहे थे। इस सरकार ने केवल जनता को धोखा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कहा जाता था कि हम शक्तिमान हैं, 56 इंच का सीना है। तो फिर युवाओं को रोजगार और सबके खाते में 15 लाख क्यों नहीं दिया। यह एक दुर्बल सरकार है, इसे पहचानिए। उन्होंने कहा कि मजबूत सरकार शोरशराबा नहीं करती, जनता की आवाज नहीं दबाती। उसे सुनती है। प्रियंका ने कहा कि जीएसटी की वजह से 60 फीसदी कारोबार बंद हो गए। किसानों को उपज का सही दाम नहीं मिल रहा। खाद-बीज समय पर नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के 10 दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ कराया गया। क्योंकि राहुल गांधी ने चुनाव में घोषणा की थी। सीना तानने और अलगाव फैलाने वालों को पहचानिए। समय आ गया है कि अपने लिए सोचिए। जनता से पूछा कि क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं, जहां आपकी बात न सुनी जाए। कहा कि अभी प्रयागराज में छात्रों ने मुझसे कहा कि हमारी बात नहीं सुनी जाती। आवाज उठाते हैं तो पीटे जाते हैं। जनता से पूछा कि इस तरह की राजनीति करने वालों को कौन रोकेगा? भीड़ से जवाब मिला ‘कांग्रेस’। इस पर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस नहीं आप रोकेंगे।

जनता का आह्वान करते हुए कहा कि आप बीजेपी को समझाएं कि जब तक आपके मुद्दे नहीं उठाए जाएंगे, तब तक समर्थन नहीं मिलेगा। कहा कि अपने और देश के बारे में सोचें। देश आपका है। यह चुनाव नहीं चुनौती है। हमने बहुत संघर्ष देखे हैं। देश के लिए पिता की शहादत देखी है। राहुल जी आपकी भलाई चाहते हैं। आपकी तरह हम भी इस सरकार से त्रस्त हैं। क्या आपको ऐसी सरकार चाहिए, जो संविधान को बिगाड़ना चाहती हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed