फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   धर्म-कर्म और गंगा मइया, बचाएंगी कांग्रेस की डूबती नइया

धर्म-कर्म और गंगा मइया, बचाएंगी कांग्रेस की डूबती नइया

Tue, 19 Mar 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
धर्म-कर्म और गंगा मइया, बचाएंगी कांग्रेस की डूबती नइया
सीतामढ़ी। अमूमन धार्मिक कर्मकांड से दूरी दिखाने वाली कांग्रेस को चुनावी वैतरणी पार होने के लिए आखिरकार मोदी पैटर्न का सहारा लेना ही पड़ा। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर महासचिव प्रियंका तक को मंदिरों और मस्जिदों में मत्था टेकने की सियासी विवशता चुनाव नतीजों में कितना निखरकर सामने आ पाती है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन पार्टी जनता से जुड़ने के लिए कर्मकांडों में भी पूरी तन्मयता दिखा रही है। इसकी झलक सोमवार को प्रियंका गांधी के सीतामढ़ी दौरे में भी दिखी।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को सीतामढ़ी गंगा घाट पर पहुंचने पर प्रियंका ने कहा कि गंगा मइया के तट पर आपने मेरा स्वागत किया, इसक लिए धन्यवाद। इसके बाद सभा की शुरुआत 51 विद्वानों के स्वस्तिवाचन से हुई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से गंगा का तट भक्तिमय हो गया। लोगों को सहसा ही 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी की पहली काशी यात्रा की याद आ गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मुझे तो गंगा मइया ने बुलाया है’। जाहिर है गंगा और पूजा-पाठ का सहारा कांग्रेस भी लेने लगी है। सीतामढ़ी में रात्रि प्रवास के लिए रुकीं प्रियंका के मंगलवार को सीता समाहित स्थल पर दर्शन-पूजन का कार्यक्रम भी रखा गया है। इससे माना जा रहा है कि 2019 के चुनाव संग्राम के लिए कांग्रेस का फोकस भी भाजपा की उन नीतियों की काट देना है, जिसका सहारा लेकर भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में अगड़ों और अति पिछड़ों के वोटबैंक पर मजबूत पकड़ बनाई थी।
विज्ञापन


सीता धाम में प्रियंका ने लिया ‘सीता प्रसादम’
सीतामढ़ी। प्रियंका गांधी ने रात के भोजन में सीता सदन गेस्ट हाउस में यहां की विशेष थाली ‘सीता प्रसादम’ भोजन ग्रहण किया। सीता प्रसादम में रोटी, दाल, पनीर की सब्जी, मिक्स वेज, रायता, राइस, सलाद के साथ यहां की चर्चित खीर परोसी जाती है। साथ ही गेस्ट हाउस प्रबंधन की ओर से भिंडी, तोरी और करेला की सब्जी की भी व्यवस्था की गई थी। प्रियंका के रात्रि विश्राम के लिए गेस्ट हाउस के कमरा नंबर नौ सहित कुछ अन्य कमरे विशेष रूप से तैयार किए गए थे। उनकी मेहमाननवाजी के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष तैयारियां रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका आज करेंगी सीता माता का दर्शन
सीतामढ़ी। प्रियंका गांधी का बुधवार सुबह सात बजे माता सीता मंदिर में दर्शन पूजन का कार्यक्रम है। इसी तरह वे विश्व प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए जा सकती है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी का सीतामढ़ी कार्यक्रम धार्मिक कार्यक्रमों से ओत प्रोत दिखा। गंगा के पावन तट पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम स्थल पर जनसभा, कार्यक्रम का श्री गणेश स्वातिवाचन से, मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम, मंदिर में दर्शनपूजन का कार्यक्रम, के साथ 9 नंबर रूम सब कुछ धार्मिक भावना से ओत प्रोत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed